Posts

3 साल के मासूम बच्चे मोहम्मद ईशान ने कड़कती धूप में पहला रोजा रखा

Image
  भिवंडी । भिवंडी शहर बालाजी नगर में रहने वाले समाजसेवक व पत्रकार युसूफ मंसूरी के 3 साल के मासूम बच्चे मोहम्मद ईशान ने कड़कड़ाती धूप में पहला रोजा रख कर एक मिशाल कायम की है आज जहा बड़े बड़े नवजवान की हिम्मत नहीं कर पा रहे वही दूसरी ओर मेहज 3 साल के मोहम्मद ईशान ने रोजा रख कर अपने मां बाप के साथ साथ पूरे मंसूरी समाज का नाम रोशन कर दिया है भिवंडी शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का मेला सा लग गया दोस्तों और रिश्तेदारों ने मुबारकबाद देते हुए बड़ी सराहना की।

नाबालिग की हत्या कर गड्ढे में शव को दफनाकर फरार होने वाले, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
  भिवंडी : संवाददाता। भिवंडी शहर में झगड़े के बाद एक नाबालिग लड़के की हत्या करने, उसके शव को दफनाने और फिर लगभग तीन सप्ताह तक फरार रहने के आरोप में नारपोली पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भरत कामत ने कहा, ''आरोपियों की पहचान आयुष वीरेंद्र झा, मनोज नारायण टोपे, संतोष सत्यनारायण तातिपामुल, अनिकेत तुकाराम खरात और शिवाजी धनराज माने के रूप में हुई है. पांचों पर 16 वर्षीय योगेश रवि शर्मा की हत्या का आरोप लगाया गया है. इनमें से कुछ लोगों का योगेश रवि शर्मा के साथ झगड़ा हुआ था और उन्होंने उसे खत्म करने की साजिश रची थी। 25 नवंबर की शाम करीब 7.30 बजे लड़के ने अपनी मां को बताया कि वह पास के ठाणे क्रीक के पास जा रहा है, लेकिन वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद हो गया. सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश करने के बाद, मां ने आखिरकार 28 नवंबर को स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी और संदिग्ध अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कई टीमें गठित की, जो लड़के का पता लगाने के लिए कई स्थानों पर गईं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. टीमों ने चुपचाप उनके दोस्तों...

Ashutosh Dumbre IPS ठाणे के नए पुलिस कमिश्नर बने | Hindbhumi Times

Image
  ठाणे । 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी जयजीत सिंह को मई 2021 में ठाणे पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने इस साल मई में अपना कार्यकाल पूरा किया था। महाराष्ट्र पुलिस में नई नियुक्ति, आशुतोष डुंबरे, नए ठाणे पुलिस आयुक्त, जलजीत सिंह, नए एसीबी प्रमुख, इंडियन एक्सप्रेस न्यूज़ महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष डुंबरे को ठाणे पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया, उन्होंने मौजूदा जयजीत सिंह की जगह ली, जो एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक (डीजी) के पद पर तैनात थे, यह पद एक साल से अधिक समय से खाली था।

मोहम्मद शमी को सीएम योगी का तोफा

Image
  मोहम्मद शमी ! भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धाकड़ तेज गेंदबाज इन दिनों वर्ल्डकप में खूब बवाल मचा रहे है। हालांकि, उन्हें शुरुआत में कुछ मैच खेलने का मौका नहीं मिला मगर जब मौका मिला तो उन्होंने कमाल कर दिया। असली कमाल तो तब हुआ जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाए और टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने का काम किया। वही, अब उत्तर प्रदेश की सरकार ने शामी को बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, योगी सरकार ने मोहम्मद शमी के पैतृक गांव अमरोहा के सहसपुर अलीनगर में मिनी स्टेडियम बनाने का ऐलान किया है. प्रशासन के इस घोषणा के बाद से गांव के लोगों में खुशी का माहौल है.

Hbt Achivement Award 2023 बड़े ही शानदार तरीके से कामयाब हुआ

Image
एचबीटी का 9 साल पूरा होने पर विधायक महेश चौघुले ने दी बधाई और किया अभिनंदन  भिवंडी : संवाददाता  भिवंडी शहर में पिछले चार सालों से एच.बी.टी. अचीवमेंट अवॉर्ड भव्य कार्यक्रम का आयोजन हिंदभूमि टाइम्स के मुख्य संपादक युसूफ मंसूरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस साल भी भिवंडी शहर धामनकर नाका स्थित स्कॉलर हाय स्कूल में शनिवार 28 अक्टूबर शाम शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवक,शिक्षक, मुख्य अध्यापक,वकील,डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस,संस्था के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाले वकील चंदबी मुजावार मुंबई हाई कोर्ट,समाजसेवक सुलतान सिद्दीकी, जिया फाउंडेशन थाने संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट राजहंस गजरे, अकबर बिस्मिल्ला पिंजारी उप शिक्षक समदिया हाई स्कूल, कुरेशी खिजेर अहमद मोहम्मद साबिर उप शिक्षक भिवंडी मनपा स्कूल नंबर 87, माहेनूर आसिफ खान प्रिंसिपल नियाज़ नेशनल स्कूल भिवंडी, शाह अब्दुल कादिर मोहम्मद हनीफ मुख्य अध्यापक भिवंडी मनपा स्कूल नंबर 92, इस्लामुद्दीन खान रिपोर्टर आपका प्रहार टाइम्स हिंदी समाचार मुंब्रा, रुबिया आर...

धुनकर आयोग का गठन हो - जावेद इकबाल मंसूरी

Image
  लखनऊ । मुस्लिम समाज की आबादी में सबसे बड़ी आबादी मंसूरी  समाज के लोगो की है,लेकिन आज भी समाजिक रूप से मंसूरी समाज हर क्षेत्र में पिछड़ा है।मंसूरी समाज के आर्थिक रूप से पिछड़ने का   मुख्य कारण  मंसूरी समाज के पुस्तैनी रुई धुनने के कारोबार ,उद्योग को  वह सुविधाएं नही मिली जो दूसरे कारोबार, उद्योग को मिली,सरकारी उपेक्षा के कारण मंसूरी समाज के पुस्तैनी कारोबार पर पूंजीपतियो  का कब्जा होता जा रहा है सरकार धुनकर समाज को वह सुविधाएं नही दे  रही है  जो दूसरे समाज के लोगो को उनका पुस्तैनी कारोबार  बचाने के लिए दे रही है इस लिए सरकार धुनकर समाज की समस्याओं ,उनके पिछेड़ेपन को दूर करने के लिए धुनकर आयोग का गठन  कर इस समाज के समस्याओं से अवगत हो और धुनकर समाज को  कारोबारध्उद्योग करने के लिए रूई धुनने की आधुनिक मशीनों खरिदने के लिए  सब्सिडी लोन,बिजली सब्सिडी समेत  सभी सुविधाएं  उपलब्ध कराए ताकि  धुनकर समाज भी तरक्की की मुख्य धारा में जुड़ सके।     यह बात आज लखनऊ में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जमीअतुल मंसूर के राष...

जमीअतुल मंसूर की भिवंडी शहर जिला कायकर्णी घोसीत

Image
भिवंडी । भिवंडी शहर में पिछले कई सालों से सामाजिक कार्य कर रही जमीअतुल मंसूर द्वारा आज भिवंडी शहर जिला कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जमीअतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल मंसूरी के आदेश और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नजीर मंसूरी के मार्गदर्शन में भिवंडी के होटल शारिका में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिस में जमीअतुल मंसूर से जुड़े लोगो को नियुक्ति पत्र दे कर जमीअतुल मंसूर संघठन में जोड़ा गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा युसूफ मंसूरी अच्छा काम कर रहे है और मैं इनके साथ हूं और संघठन को मजबूत करे इसी बीच प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज शेख ने भी युसूफ मंसूरी द्वारा किए गए कार्य की तारीफ की और कहा मैं हमेशा इन के साथ हूं।  कार्यक्रम के आयोजक जमीअतुल मंसूर के भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष युसूफ मंसूरी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल मंसूरी साहब का शुक्रगुजार हूं उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उस पर खरा उतरूंगा और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की हम सब मिलकर अपने समाज की सेवा करेंगे और संघठन का नाम रोशन करेंगे। भिवंडी शहर ...